सक्ति- भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि
नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम शक्ति के स्टेशन रोड नाका चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थल पर संपन्न हुआ। सुबह ठीक 11:00 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
संविधान निर्माता के आदर्शों पर चलने का संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर, महबूब खान, नितेश गबेल,गिरधर जायसवाल, नरेश गेवाडिन, ओंकार, ताहिर खान, सम्सतमरेज खान, संतोष सोनी (लाल), पीयूष राय, श्याम कुमार सोनी, कालू रघुनाथ, सादेश्वर गबेल , सम्मेलाल गबेल रामप्यारे, शफीक खान, रिजवान कुरैशी, सुभाष देवांगन, साजिद खान, जिवेद्र राठौर, विजय बहादुर, भुरू अग्रवाल, राकेश गबेल, परमेश्वर जायसवाल, घनश्याम देवांगन, चंद्र कुमार , सुरेश डेंसिल ,विजय जायसवाल, विशाल सरपंच , मनोहर खुंटे, भगवान दास, रविंद्र राठौर, राशिद खान, शैलेंद्र आजगल्ले, नरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल देवांगन, रुखसाना खान, सुकमत डेसिल, सावित्री बंजारे, सुमित्रा बंजारे, राम कुमारी, सरिता बाई, सुनीता मिरी, काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे नेताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग भी प्रशस्त किया। आज के समय में उनके बताए समानता और बंधुत्व के आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

0 टिप्पणियाँ