निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की एक्स-रे से टीबी जांच जारी

 


जिला सक्ती में 24 मार्च से निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत विकासखंड सक्ती में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनका एक्स-रे के माध्यम से टीबी रोग की जांच की जा रही है।

उच्च जोखिम समूह में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, डायबिटीज के मरीज, अल्कोहल का सेवन करने वाले, तंबाकू उपयोगकर्ता, कुपोषित व्यक्ति, पूर्व में टीबी से ग्रसित मरीज तथा वर्तमान में टीबी का उपचार ले रहे मरीजों के परिवार के सदस्यों को शामिल किया गया है। 

अभियान के दौरान लोगों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में व्यापक जानकारी भी दी जा रही है, ताकि समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल एवं डीपीएम कीर्ति बड़ा के मार्गदर्शन में 24 मार्च से यह अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। 27 अप्रैल तक कुल 477 व्यक्तियों का एक्स-रे किया गया, जिसमें से 236 व्यक्तियों की रिपोर्ट असामान्य पाई गई है। इन सभी व्यक्तियों की पुष्टि हेतु बलगम जांच की जाएगी।

इस अभियान में टीबी नोडल अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, विनोद राठौर (एसटीएस), संजय बंजारे (एसटीएलएस), लोकेश धीरही, संतोष सिदार, चंदू साहू, ओमप्रकाश धीरहे टीबी मितान का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689