मुस्लिम समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर

 


सक्ती | नगर सहित अंचल के मुस्लिम समुदायों द्वारा प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार सुबह नगर के मुस्लिम धर्मावलंबी कंचनपुर स्थित ईदगाह में एकत्रित हुए, जहां सुबह 9:३० बजे जामा मस्जिद के मौलाना पेश इमाम साहब मोहम्मद सैफुल्लाह मिस्बाही द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई।

पैगंबर साहब के संदेशों पर चलने का आह्वान

नमाज से पूर्व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मौलाना मोहम्मद सैफुल्लाह मिस्बाही ने हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जीवन और उनके महान संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने हमेशा मानवता की सेवा, दुखियों का दर्द बांटने और समाज में अमन-चैन बनाए रखने की शिक्षा दी है। इस्लाम हमें भूखों को खाना खिलाने, बीमारों की सेवा करने और आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने की सीख देता है। हमें उनके बताए नेक रास्तों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद

नमाज संपन्न होने के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले लगकर 'ईद मुबारक' कहा और खुशियां बांटी। ईदगाह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों और गणमान्य नागरिकों ने नगर की सुख-समृद्धि और शांति की दुआ मांगी।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से हाजी तय्यब अली, महबूब खान, हाजी जायसी साहब हाजी नबी साहब, हाजी मुनव्वर खान, हाजी शकील भाई, हाजी गनी भाई, हाजी वाहिद भाई असलम भाई, फारुख खान, सफीक भाई काजी भाई, रियाजुद्दीन, कलीम भाई, जमीर खान, रईस भाई, जफर खान यासीन अली, हबीब खान, हुसैन भाई,गुलाम भाई, जमाल भाई, मोहम्मद अजलाल खान,रज्जब अली, शम्स तबरेज खान, अयाज खान, कामिल खान, नौशाद खान, शमशाद खान,कबाल खान, अब्दुल अहमद रजा , आफताब भाई, तैयब अंसारी,वसीम खान, समद खानसेठी नासिर भाई, शकील खान, इब्राहिम खान, मजीद खान,शेख नजीर रिजवान खान,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

 प्रशासन की ओर से नगर निरीक्षक लखन पटेल द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु विशेष प्रबंध किए गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689