सक्ती। नगर के जाने-माने कलाकार अमित तम्बोली ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस बार उन्होंने रंग-बिरंगे सनमाईक फोरमाईक से एक अनोखा ड्रेस तैयार किया है, जिसे पहनकर वे नगर में भ्रमण कर रहे हैं।
यह ड्रेस देखने में बहुत खूबसूरत है और लोगों को आकर्षित कर रहा है। अमित तम्बोली का यह चलता-फिरता सेल्फी पॉइंट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग उनके साथ फोटो क्लिक कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
अमित तम्बोली ने बताया कि उन्होंने इस ड्रेस को बनाने में 4-5 दिनों का समय लगा और इसका वजन लगभग 3 किलो है। उनकी इस अनोखी प्रतिभा को देखकर लोग उनकी प्रशंसा कर रहे है।

0 टिप्पणियाँ