सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28/03/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 5 देवरमाल* निवासी शराब विक्रेता *तिलेश्वर चौहान पिता चमार सिंह* के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से तिलेश्वर चौहान
से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर *तिलेश्वर चौहान* के घर से 1 पीले प्लास्टिक जरिकेन में भरा 5 लीटर और 1 हरी प्लास्टिक बोतल में भरा 2 लीटर कुल *7 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में परसराम कहरा, भारती यादव , कमलेश यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

0 टिप्पणियाँ