◼️ होली पर्व के मद्देनज़र सक्ती पुलिस द्वारा शांति समिति की विस्तृत बैठक आयोजित



आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा-निर्देशों के परिपालन में दिनांक 28.02.2026 को थाना सक्ती परिसर में शांति समिति की विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करना था। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारी संघों, धार्मिक प्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं से सुझाव भी आमंत्रित किए गए तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई।


🔹 प्रशासन की अपील

         *बैठक में नागरिकों से निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की गई—*

    1. होली के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

2. शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें।

3. अश्लील, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ शब्दों का प्रयोग न करें।

4. प्रतिबंधित मुखौटों या वेशभूषा का उपयोग न करें।

5. सड़क पर आने-जाने वाले व्यक्तियों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों पर जबरदस्ती रंग न लगाएं।

6. निर्धारित समय सीमा के पश्चात तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम/डीजे का उपयोग न करें।

7. सार्वजनिक मार्गों को लकड़ी, टायर या अन्य वस्तुओं से बाधित न करें, जिससे आवागमन प्रभावित हो।

8. देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से समूह बनाकर न घूमें।

9. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक पोस्ट या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।*

*कानून एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।*


🔹 सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी :---

            बैठक में यह अवगत कराया गया कि होली पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। पेट्रोलिंग व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

*नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम अथवा नजदीकी थाना में दें, ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके।*

🔹 बैठक में उपस्थिति :---

उक्त शांति समिति की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, निरीक्षक लखन पटेल थाना प्रभारी सक्ती, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चेम्बर ऑफ कॉमर्स मनीष कथुरिया, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गिरधर जायसवाल एवं समर सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय रामचंद्र, भाजपा नगर मंडल महामंत्री संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता (प्रदेश सहसचिव, छत्तीसगढ़ सुरक्षा फाउंडेशन), वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप अग्रवाल, पार्षदगण मनोज सोनी, संतोष कुमार सोनी, संजय कश्यप, गोविंद देवांगन, गोविंद निराला, मो. नजीब मौलाना साहब, गुलाम मनियार, शेख महबूब सहित जामा मस्जिद सक्ती के सदस्यगण, पत्रकार बंधु रामनरेश यादव, मोहन देवांगन, अजय अग्रवाल, महेंद्र खांडे, तपेश शर्मा, राज शर्मा एवं नगर के अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण एवं नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

           *बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने होली पर्व को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।*

---

थाना सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)

*सक्ति पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689