*माह जनवरी में सक्ती जिलें में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिले के कप्तान द्वारा यातायात टीम का सम्मान*


            जिला सक्ती में माह जनवरी में संचालित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अंतर्गत हेलमेट वितरण, वाहन चालको को यातायात नियमो की समझाईस, विद्यालयो एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया था। उक्त कार्यक्रम में प्रतिदिन की यातायात व्यवस्था के अतिरिक्त यातायात पुलिस सक्ती द्वारा सराहनीय योगदान देकर कार्यक्रम का सफल संचालन किया था। जिसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा सक्ती जिले की यातायात टीम को अपने बंगले के कैम्प कार्यालय में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय.एन.शर्मा, सउनि सुरेन्द्र सिंह, सुकुल सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थें। पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सक्ती मे दिनांक 15.02.2026 को आयोजित शिव बारात में कुशल प्रबंधन के लिए भी पूरी टीम की पीठ थपथपाई तथा कर्मचारियो को उद्बोधन में बताया कि *‘‘यातायात व्यवस्था किसी भी शहर का आईना होती हैं, आईना साफ रहेगा तो तस्वीर स्वभाविक रूप से सुंदर दिखेगी’’* अतः आप लोग संवेदनशीलता के साथ दृणता से अपना कार्य करें,   03 सवारी, बिना नंबर, बिना हेलमेट एवं नशे का सेवन कर वाहन चलाने के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। सक्ती जिला बनने के उपरांत पहली बार पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोत्साहन एवं सम्मान मिलने से पूरी यातायात टीम के जवान प्रसन्न दिखे तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प लियें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689