नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विद्युत विभाग की टीम को नवाजा, कहा- बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए विभाग की मेहनत सराहनीय

 



छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 सफलतम वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती उत्सव के रूप में आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को शक्ति के हटरी धर्मशाला में संभाग स्तरीय शिविर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित शक्ति के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में विभाग के द्वारा केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित घरेलू तथा गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जो लगातार 2 वर्षों से बिजली बिल का भुगतान नियमित रूप से कर रहे हैं तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित उपभोक्ताओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया शिविर में सोलर वेंडरों के द्वारा ऑन द स्पॉट 7 कनेक्शनों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया, प्रबुद्ध जनों, पत्रकारों ,उपभोक्ताओं तथा विशिष्ट अतिथियों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया , उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल के द्वारा विद्युत कर्मचारियों तथा अधिकारियों के प्रयासों को पुरस्कृत करते हुए नगर वासियों की तरफ से शील्ड प्रदान किया तथा सतत विद्युत व्यवस्था बनाए रखना एवं उपभोक्ता सेवा हेतु उनके प्रयासों की सराहना की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689