जिला सक्ति में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से टीबी मरीजों के लिए पोषण आहार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज विकासखंड डभरा में 24 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया।
इससे पूर्व सक्ति, मालखरौदा एवं जैजैपुर विकासखंडों में भी टीबी मरीजों को पोषण आहार किट प्रदान की जा चुकी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार लाना एवं उन्हें आवश्यक पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उपचार के दौरान उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता सुदृढ़ हो सके।
इस पहल से मरीजों को न केवल पोषण सहयोग मिल रहा है, बल्कि टीबी उन्मूलन की दिशा में भी एक सशक्त कदम उठाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, बीएमओ डॉ. नायक, बीपीएम रुखमणि चौहान, एसटीएस मीना कोरराम एवं अस्पताल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ