*आरएएमपी योजना अंतर्गत दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, समापन अवसर पर कलेक्टर हुए शामिल, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र किए वितरित*



        सक्ती, 23 फरवरी 2026// छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित आरएएमपी (रेज़िंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) योजना के अंतर्गत कार्यान्वयन एजेंसी भावसर फाउंडेशन द्वारा विगत दिवस होटल रैन बसेरा, सक्ती में दो दिवसीय उन्नत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग कर सफल उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

                 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा एवं उभरते उद्यमियों को शासकीय प्रोत्साहन योजनाओं, औद्योगिक नीतियों, वित्तीय प्रबंधन, विधिक प्रावधानों तथा विपणन रणनीतियों से संबंधित व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उनकी उद्यम क्षमता को सशक्त बनाना था। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों एवं संभावित व्यवसायियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रमुख प्रशिक्षक सीए अरिहंत जैन द्वारा व्यवसायिक इकाइयों के प्रकार, अनुबंध एवं कानूनी दस्तावेजीकरण, नवीन औद्योगिक नीति, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के महत्वपूर्ण प्रावधानों, वित्तीय अनुशासन तथा व्यवसाय योजना निर्माण जैसे विषयों पर सरल एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने सत्रों को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया। कार्यक्रम के समापन के दौरान अभिषेक सिंह, जोनल हेड, भावसर फाउंडेशन ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल उन्नयन कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689