छत्तीसगढ़ की पावन धरा जिला सक्ती के दो ऐसे शिक्षक एवं साहित्यकार जो साहित्य के क्षेत्र में निरंतर क्रियाशील हैं,श्री लक्ष्मीनारायण क्षत्री व्याख्याता शा हाई स्कूल परसदाखुर्द और श्री प्रेमलाल किशन सहायक शिक्षक शासकीय प्राथ/माध्य.विद्यालय बुढ़नपुर विकास खंड व जिला सक्ति छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य पर "मातृभाषा रत्न" की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट साहित्यकार के रूप में सम्मानित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमोदनी बाघ द्विवेदी और शास. हाई स्कूल परसदाखुर्द, शास. प्राथ/माध्य.विद्यालय बुढ़नपुर के प्राचार्य, प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ द्वारा बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया है एवं उज्ज्वल भविष्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की गई है |
हिंदी भाषा भारत देश की पहचान है,हिंदी भाषा पर भारत देश को अभिमान है |

0 टिप्पणियाँ