*आबकारी विभाग द्वारा वार्ड नंबर 2 सक्ती के दो अवैध शराब कारोबारी भाई जेल दाखिल*

         


                    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज *दिनांक 20/02/26* को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 2 कसेरपारा*  दुकालसागर के किनारे दो भाईयों *शंकर सतनामी पिता राम जी सतनामी* और *शिवा सतनामी पिता राम जी सतनामी*  के द्वारा अपने  अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से दोनों भाइयों से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर *शंकर सतनामी* के घर से 3 नग हरी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल *6 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई।

इसी प्रकार *शिवा सतनामी* के रहवासी मकान के कमरे से एक प्लास्टिक पन्नी में भरा  *8 लीटर महुआ शराब*  बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।

                     उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक आबकारी स्टाफ परसराम कहरा,कमलेश , बसंती चौधरी और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689