संत गाडगे महराज जी की 150 वी जयंती में शामिल हुए अर्जुन राठौर आयुष शर्मा

 


सक्ति सक्ती जिले के ग्राम पलाडी कला में संत गाडगे महराज जी की150 वी जयंती में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर एवं जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा 23 फरवरी को पलाडी कला पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम संत गाडगे महराज जी एवं नेता धोबिन दाई के पूजा अर्चना किये इस अवसर पर आयुष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गाडगे महराज जी का जन्म 23 फरवरी 1876 में महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सेट गांव में एक साधारण धोबी परिवार में जन्म लिए थे उनका विचारधारा वे मानते थे कि भगवान पत्थरों में नहीं बल्कि इंसानों में है वह सादगी के प्रबल समर्थक थे उन्होंने महाराष्ट्र में अनेक धर्मशालाएं गौशालाएं विद्यालय और अस्पतालों कुष्ठ रोगियों के लिए का निर्माण करवाया आयुष शर्मा ने कहा कि संत गाडगे जी हमें यह सीख देकर गए कि हमें समाज में एकजुट होकर रहना चाहिए उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त भी किया की आज ही के दिन आप लोगों के आशीर्वाद से मैंने जिला पंचायत सभापति के रूप में शपथ ग्रहण किया था जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने कहा कि संत गाडगे जी महाराज भारत के प्रथम स्वच्छता अभियान के जनक थे संत गाडगे जी महाराज स्वयं जहां जाते सबसे पहले स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई करते थे और लोगों को गंदगी न करने और स्वच्छता रखने का पाठ पढ़ाया उनकी प्रमुख शिक्षाएं शिक्षा पर जोर देना शिक्षा के बिना ज्ञान नहीं मिलता सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वासों का त्याग करना साफ सफाई रखना और पशु पक्षियों के प्रति दया रखना उनकी पुण्यतिथि 20 दिसंबर 1956 को बेलगांव के पास अमरावती में उनका निधन हुआ ऐसे महापुरुष की सीख हम सबको अपने जीवन में उतारना चाहिए राठौर ने अभी कहा की हमारे मानव समाज आज दिशा विहीन होते जा रही है समाज शिक्षा की ओर अग्रसर तो हो रही है लेकिन मॉडर्न हो रही है मॉडर्न होने में कोई बुराई नहीं है लेकिन हमारी पुरानी सनातन संस्कृति को भी नहीं भूलना चाहिए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष बैजू बरेठ, उपाध्यक्ष रामलाल बरेठ सचिन तुलाराम बरेठ सह सचिव मलिक राम बरेठ कोषाध्यक्ष बलराम बरेठ संरक्षक कुमार बरेठ सहित एवं नारी शक्ति सामाजिक कार्यकर्ता देवकुमारी बरेठ, दुर्गा बरेठ, सुशीला बरेठ, एवं बरेठ समाज के सैकड़ो लोक उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689