सक्ति - जिले के ग्राम डोंगिया सुलौनी में आगामी 10 फरवरी से तीन दिवसीय भव्य 'सुखद सत्संग अमृत कथा' का आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय संत श्री असंगदेव जी महाराज अपने मुखारविंद से ज्ञान और आध्यात्म की अमृत वर्षा करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा
सद्गुरु कबीर साहेब और सद्गुरु श्री क्षमा देव जी के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
दिनांक: 10, 11 एवं 12 फरवरी 2026
समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सत्संग)
स्थल: ग्राम डोंगिया सुलौनी, जिला- सक्ति (छत्तीसगढ़)
विशेष आकर्षण: प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से विशाल भंडारा (प्रसाद वितरण)
क्षेत्र में उत्साह का माहौल
आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री राम कुमार गबेल एवं श्रीमती गीता गबेल तथा राजकुमार गबेल एवं श्रीमती मुस्कान गबेल हैं। आयोजक समिति ने बताया कि सत्संग की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है।
सत्संग के माध्यम से संत श्री असंगदेव जी जीवन जीने की कला, शांति और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डालेंगे। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
किसी भी जानकारी के लिए मो, नंबर 9406216914,9302493627 से संपर्क आयोजन समिति ने जारी किए हैं।

0 टिप्पणियाँ