सक्ती: 'सहकारी क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी' पर प्रशिक्षण संपन्न, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

 



छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के द्वारा संचालित सहकारी प्रशिक्षण केंद्र रायपुर द्वारा सहकारी क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी  विषय पर कार्यशाला एवं प्रशिक्षण आईसीई कंप्यूटर सेंटर शक्ति,जिला शक्ति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय शफीक खान जनपद सदस्य जनपद पंचायत शक्ति, विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार नेताम*  ब्लॉक अधिकारी आवास शाखा शक्ति,  विशेष अतिथि दिनेश कुमार सिंह तकनीकी सहायक एवं  गनपत पटेल संचालक आईसीई कम्प्यूटर सेंटर रहे। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि ने छात्र - छात्राओं के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन एवं अपने अनुभव साझा किए। व्याख्याता राजेश साहू ने सहकारी  स्टार्टअप शुरू करने शासन  की योजनाओं से अवगत कराया। जिसमे रियायती ऋण योजना, अनुदान योजना, प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास, मार्केटिंग और ब्रांडिंग सहायता, तकनीकी सहयोग, विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना, युवा सहकार, नंदिनी सहकार, सहकार मित्र आदि के बारे में विस्तार से बताया। व्याख्याता *पुरुषोत्तम* सोनी ने सहकारी सिद्धांत, सहकारी समिति पंजीयन से स्वरोजगार, बहुउद्देशीय सहकारिता आदि के बारे में जानकारी दिया। व्याख्याता *सुरेश पटेल* ने सफल सहकारिताओ  का अनुकरण कर  बहुउद्देशीय सहकारी समिति एवं बुनकर सहकारी समिति के गठन के लाभ एवं स्वरोजगार की दिशा में नई पहल को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन *सुरेश पटेल* व्याख्याता ने एवं आभार प्रदर्शन *गनपत पटेल* ने किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689