शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराद्वार में 26 जनवरी को झंडा फहराने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई इसके बाद एक से बढ़कर एक छत्तीसगढ़ी में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए विशेष रूप से पंथी नृत्य सुआ नृत्य एवं छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया और राउत नाचा ने सभी दर्शकों का मनमोह लिया
इस अवसर पर एसएमडीसी की अध्यक्ष श्रीमती राठौर एवं श्रीमती जिंदल की उपस्थिति सराहनीय रही विद्यालय के इस कार्यक्रम के आयोजन में प्राचार्य श्री काठले अवनीश तिवारी सत्य प्रकाश अजगले बीके साहू मनु लाल यादव नीरजा शर्मा सविता यादव किरण तिर्की एवं माधुरी जात्रा का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर भारी संख्या मे -छात्राओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रही

0 टिप्पणियाँ