वार्षिकोत्सव : आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में वार्षिक उत्सव पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति




सक्ती –हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी में भव्य एवं रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि सक्ति एस.पी.आदरणीय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर  रहे! विशिष्ट अतिथियों में चितरंजय पटेल (संरक्षक अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ), अर्जुन राठौर (जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष),  सुरेश जायसवाल (प्राचार्य खैरा स्कूल), वेंकट रमन (व्याख्याता किरारी स्कूल) महेंद्र राठौर(संकुल समन्वयक),दुलीचंद साहू  (ज्ञानकुंज स्कूल सकरेली), बी. डी चौहान(अम्बेडकर स्कूल मसनियाकला), खिलावन साहू(वृंदा स्कूल कुरदा), आदि शामिल रहे! आदर्श पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर दिनेश कुमार साहू, उनकी पत्नी गोमती साहू और उनके माता पिता द्वारा सरस्वती माता,भारत माता और डॉ. भीम राव अम्बेडकर के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर नमन करने के साथ हुई! विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया! मुख्य अतिथि ने विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश कुमार साहू को साधुवाद देते हुए कहा कि किरारी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्यालय संचालित करना अत्यंत सराहनीय कार्य है! साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों, पेरेंट्स और गेस्ट को ट्रैफिक रूल्स का ज्ञान साझा करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की हिदायत दी! इसके अलावा उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए भी सभी को जागरूक किया! इसके लिए विद्यालय परिवार एस.पी.सर को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित करता है! कार्यक्रम की समापन की घोषण करते हुए चितरंजय पटेल ने सभी पालको को निवेदन किया की हम सब अपने बच्चो को शिक्षा के साथ संस्कार देना जरूरी हैं अर्जुन राठौर ने मुख्य अतिथि आदरणीय एस पी प्रफुल्ल ठाकुर जी और स्कूल के प्राचार्य दिनेश साहु को छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के जीवन से जुड़ी  एक यादगार किताब सपनों के सौदागर प्रदान किए अर्जुन राठौर ने कहा गया है 

 ग़रीब घर का बच्चा एस पी से कलेक्टर और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं 14 रत्नों से सम्मानित रहे  यह किताब यह दर्शाता है की  शिक्षा ही वो अस्त्र है जो हमें हमारी चाही गई मंजिल तक पहुंचा सकता हैं 

स्कूल का मंच संचालन आदर्श पब्लिक स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी वैष्णव एवं स्वेता राठौर के द्वारा किया गया! इसके साथ राधिका वैष्णव, दीप्ती महंत, दीपक कँवर, सोनिया यादव, सीमा जायसवाल, भुनेश्वरी, निशा विश्वकर्मा, रजनी श्रीवास सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सभी पालकों की गरिमामई ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य योगदान दिया !






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689