नवनिर्वाचित जिला साहू संघ के अध्यक्षों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से की सौजन्य मुलाकात




रायपुर/जांजगीर-चांपा/सक्ती

सक्ती और जांजगीर जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रायपुर स्थित नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पहुँचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने डॉ. महंत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लिया।

सामाजिक विकास पर हुई चर्चा एवं समाज को संगठित कर चलने के लिए मार्गदर्शन की

मुलाकात के दौरान सक्ती जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू और जांजगीर जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने संगठन की आगामी रूपरेखा और सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दोनों जिलों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को जीत की बधाई देते हुए समाज के हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

इस विशेष अवसर पर दोनों जिलों के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सक्ती जिला साहू संघ की ओर से उपाध्यक्ष मेम कुमार ने भी नेता प्रतिपक्ष से भेंट की। साथ ही जांजगीर से रूपनारायण साहू और भोला शंकर साहू प्रमुख रूप से शामिल थे।

नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने डॉ. महंत के रायपुर निवास पर लिया आशीर्वाद। सक्ती और जांजगीर जिला साहू संघ की सक्रियता बढ़ाने पर हुआ संवाद। डॉ. महंत ने नवगठित टीम को सामाजिक एकता और विकास के लिए दीं शुभकामनाएँ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689