जिला अस्पताल एवं बीएमओ कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण



सक्ति। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. संतोष पटेल एवं बीएमओ कार्यालय में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नए जिला अस्पताल में सभी के सहयोग से एक उत्कृष्ट एवं आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

डॉ. संतोष पटेल एवं डॉ. सूरज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि टीम वर्क और समर्पण के साथ कार्य कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि आमजन को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689