सक्ती: धान खरीदी में कटौती पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन; कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरने पर बैठे विधायक और कार्यकर्ता

 




सक्ती,( 27 जनवरी 2026)–धान खरीदी की सीमा में कटौती और किसानों को हो रही असुविधा के विरोध में आज सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर कार्यालय के सामने विशाल प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और वहीं सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की।

किसानों की हकमारी का आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विधायकों ने सीधे तौर पर प्रशासन और सरकार को घेरते हुए कहा कि सक्ती जिले के किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। धान खरीदी की लिमिट में अचानक की गई कटौती से किसान अपनी मेहनत की उपज औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि जानबूझकर टोकन काटने में देरी की जा रही है ताकि खरीदी का लक्ष्य कम किया जा सके। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में जिला

कलेक्टर कार्यालय के सामने डटे रहे कांग्रेसी

दोपहर से शुरू हुआ यह धरना घंटों चला। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जमीन पर बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान 'किसानों का शोषण बंद करो' और 'धान की पूरी खरीदी करो' जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल , चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेनका जायसवाल, रूपनारायण साहूविधायक प्रतिनिधि कृषि उपज मण्डी समिति शक्ति, राजेश सूर्यवंशी, सफीक खान, संतोष सोनी पार्षद,घनश्याम देवांगन, राजू जायसवाल, हेमू सोनी, कलावती सांडे , पवन, विनय चंद्र, रामप्यारी, सचिव‌ पटेल,बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689