लीनेस क्लब सक्ती द्वारा प्रथम जूनियर लीनेस क्लब "अरूणिमा" का गठन कर शपथ समारोह का आयोजन किया गया

 


ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी जी- 1- स्वर्णिम लीनेस क्लब सक्ती की अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉक्टर शालू पाहवा जिनका विषय बालिका शिक्षा हैं, उन्होंने जूनियर पी एस टी को शपथ दिलाई , लीनेस क्लब सक्ति की पी एस टी ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के प्रोजेक्ट के अनुसार सक्ती में प्रथम जूनियर लीनेस क्लब सक्ती (अरुणिमा) का गठन किया ,सक्ति क्लब के लिए ये बहुत गौरव एवं हर्ष की बात है की प्रथम जूनियर क्लब का गठन सक्ति क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो ने जूनियर पी एस टी का सभी सदस्यों से परिचय कराया तथा उनके दायित्व एवं कर्तव्यों को बताते हुए उन्हें सामाजिक कार्यों में अग्रसर होने को कहा , पूरे मंच का संचालन सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक ने किया।

            पूर्व एरिया आफिसर प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर लीनेस डॉक्टर शालू पाहवा जी ने अध्यक्ष जूनियर लीनेस पायल साहू, जूनियर सचिव लीनेस दीपिका साहू, जूनियर कोषाध्यक्ष लीनेस रागिनी साहू एवं अन्य सदस्य कुमकुम देवांगन, कीर्ति यादव, आरती साहू, संजना साहू, देविका ठाकुर, वैष्णवी कसेरा , आयुषी कंवर, नंदनी काथे, तरुणा मनहर, रितिका कसेर, को लीनेस सदस्य का शपथ दिला उनके पद और दायित्व, कर्तव्यों को बताते हुए शपथ दिलाई तत्पश्चात क्लब के सभी सदस्यों ने जूनियर पी एस टी को मार्गदर्शन कर आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दूबे द्वारा किया गया, इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती पीली गबेल , अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो, सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दूबे, लीनेस लक्ष्मी पांडेय, लीनेस मंजु जायसवाल, लीनेस लता नायक , लीनेस विजया जायसवाल,लीनेस निधि सिंह, लीनेस रामकुवर साहू, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल, लीनेस कुशल दर्शन , लीनेस प्रभा जायसवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे सभी का सहयोग सराहनीय रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689