आई .सी.ई कम्प्यूटर शक्ति में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर संस्थान के संचालक (गणपत पटेल) शिक्षकगण(संजय गरवाल, सुनिता बरेठ एवं विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को देश के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। संस्थान प्रबंधन ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


0 टिप्पणियाँ