*समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 357395.32 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी, और जारी डी.ओ. में 206185.92 मेट्रिक टन धान का उठाव*



*धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 3907 टोकन*


      सक्ती, 16 जनवरी 2026// प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान शुरू हो गया है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर सक्ती जिले में अब तक 126 केंद्रों में कुल 357395.32 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 126 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला सक्ती में आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को धान खरीदी हेतु जिले के 126 उपार्जन केन्द्रों में 3907 टोकन जारी हुआ है। जिसमें 16479.61 मेट्रिक टन धान खरीदी होना है। आज दिनांक को शाम 05 बजे तक जिला के उपार्जन केन्द्रों में कुल 9802.48 मेट्रिक टन धान खरीदी हुआ है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।

    सक्ती, 16 जनवरी 2026// जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है। सभी धान खरीदी केन्द्रों में निरंतर धान का उठाव हो रहा है। पर्याप्त संख्या में बारदाने की भी व्यवस्था है। मिलर्स को धान उठाव के लिए डी.ओ. जारी किया जा रहा है। जिला सक्ती में आज जारी डी.ओ. में 285285.00 मेट्रिक टन में 206185.92 मेट्रिक टन धान का उठाव हुआ है तथा उठाव हेतु शेष धान 79099.08 मेट्रिक टन है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में डी. ओ. जारी हेतु शेष धान 72400.76 मेट्रिक टन है। जिले में धान उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689