स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय कसेर पारा, शक्ति में आज सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत BPL श्रेणी की कक्षा 9वी की 24 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। यह छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक योजना है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली दूरी से संबंधित बाधाओं को दूर करना है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को विद्यालय—शिक्षा के मंदिर—तक आने-जाने में आसानी हो सके, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ी रहें और बिना व्यवधान अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पी. गबेल द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर अग्रवाल ने साइकिल वितरण किया।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री शम्स तमरेज खान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यालय के व्याख्याता एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं में श्री आर एस देवांगन,श्री देवाशीष बनर्जी, श्रीमती अदिति बनर्जी, श्रीमती कुसुम लता,एवं सहायक शिक्षिका श्रीमती संतोषी देवांगन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि
“कसेरपारा स्कूल से मेरा शुरू से आत्मीय लगाव रहा है। इस विद्यालय को संवारने और उत्कृष्ट बनाने में प्राचार्य श्रीमती पी. गबेल मैडम के साथ-साथ बनर्जी दंपत्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।”
इसी अवसर पर प. श्याम शिक्षा महाविद्यालय, ऋषभ तीर्थ के प्रशिक्षु शिक्षकों का विद्यालय में अवलोकन प्रशिक्षण का अंतिम दिन भी रहा। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों को समझने हेतु उन्हें भेजा गया था। आज उन्हें विद्यालय परिवार की से सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं..
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता देवाशीष बनर्जी ने किया




0 टिप्पणियाँ