सक्ती- छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के द्वारा शाम 5:00 बजे भीमराव अंबेडकर चौक मे 26 नबंबर को संविधान दिवस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर फूल माला एवं दीप प्रज्विलत कर संविधान दिवस मनाया गया जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव ने कहा संविधान एक देश या संस्था के नियमों का एक बुनियादी संग्रह है जो सरकार की संरचना, शक्तियों और कर्तव्यों के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को भी निर्धारित करता है। यह देश का सर्वोच्च कानून है और सरकार के सभी अंगों को बांधता है। नागरिको को मौलिक अधिकार देता है
उपाध्यक्ष मागेराम अग्रवाल ने वताया भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ था। यह विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
संरचना और अधिकार: यह सरकार की संसदीय प्रणाली की स्थापना करता है और नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान करता है।
सरकार का आधार: यह सरकार के सभी कार्यों को संविधान के अनुसार निर्देशित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि सरकार का शासन सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष रामनरेश यादव, जिला अध्यक्ष महिला श्रीमती नेहा गुप्ता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ,उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गवेल प्रदेश सचिव दीपक गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रेम पटेल,सहसचिव नीतिन सोनी ,कोषाध्यक्ष विजय मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती विद्या साहू ,श्रीमती नेहा राठौर, कोषाध्यक्ष श्रीमती झरना साहू ,देब आशिष पटेल,ऊकार यादव, भुरु अग्रवाल,रामनारायण,जग्गू,मनोहर खुटे आदि उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ