विदित हो कि नगर पंचायत डभरा के अटल चौक में आवारा बैल घूम रहा था,जिसपर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राईस किंग खूंटे और नगर पंचायत डभरा के उपाध्यक्ष लिलाम्बर सिंह जगत की नजर पड़ी। वह बैल दर्द से कराह रहा था।दोनों नेताओं ने देखा कि बैल का पूंछ कटा हुआ है और उसके दोनों पैर के बीच में बड़े घाव बन गये हैं,घाव में कीड़े नजर आ रहे थे।जिसे देख दोनों नेताओं को दया आई और उसका इलाज कराने की ठानी।
प्रदेश उपाध्यक्ष राईस किंग खूंटे ने तत्काल डाॅक्टर जैनेंद्र खूंटे से बात की और नगर पंचायत उपाध्यक्ष लिलाम्बर जगत ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को बुलाया।
सभी ने मिलकर बैल को पशु चिकित्सालय लेकर गए। डॉक्टर जैनेंद्र खूंटे,नितेश जांगड़े और उनकी टीम ने ईलाज शुरू किया और दो घंटे तक घाव का आप्रेशन कर बैल की जान बचाई।
कांग्रेस नेता राईस किंग खूंटे ने कहा कि हम जब लोगों का एक्सिडेंट वगैरह हो जाता है उनकी मदद करते हैं,वैसे ही पशुओं का मदद करना चाहिए, आखिर वे भी जीव हैं जो बोल नहीं सकते,अगर दिख जाए कि वे तकलीफ में हैं तो हमें उनकी मदद करनी चाहिए,वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष लिलाम्बर सिंह जगत ने कहा कि ऐसे आवारा पशु जो घायल दुख जाते हैं तो तुरंत मदद करता है,हम सभी को ऐसे परोपकार का काम करना चाहिए।
दोनों नेताओं के इस परोपकार का पूरे अंचल में सराहना हो रही है।

0 टिप्पणियाँ