*राकेश राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस को मिलेगी निष्ठावान और जुझारू कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम,जिला कांग्रेस कमेटी की बागडोर, सौंपे जाने की उठी मांग, कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बने राकेश राठौर*



सक्ती। यदि जिला कांग्रेस कमेटी की बागडोर राकेश राठौर को सौंपी जाती है, तो पूरे जिले में कांग्रेस को एक ऐसी निष्ठावान, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम सहज ही उपलब्ध हो जाएगी, जो पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

राकेश राठौर हमेशा से ही जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद रहे हैं। वे संगठन में एक ऐसे साथी के रूप में पहचाने जाते हैं, जो सदैव सहज, सरल और सभी से संपर्क में रहकर सहयोग और समन्वय के माध्यम से पार्टी की एकजुटता को मजबूत करते हैं।

कांग्रेस पार्टी एक व्यक्तित्व प्रधान संगठन के रूप में जानी जाती है, और उस दृष्टिकोण से राकेश राठौर एक बेदाग छवि वाले, विश्वसनीय और लोकप्रिय नेता हैं। उन पर न केवल कार्यकर्ताओं का भरोसा है, बल्कि वे कांग्रेस हाईकमान के विश्वास पर भी खरे उतर सकते हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जिले की कमान राकेश राठौर जैसे कर्मठ नेतृत्व को सौंपी जाती है, तो कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और एकजुटता का संचार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689