सक्ति। नगर पालिका सक्ति में हाल ही में हुई एल्डरमैन की नियुक्तियों को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सक्ति के प्रतिष्ठित व्यवसायी और अग्रवाल समाज के प्रमुख चेहरे अमीर (भूरू) अग्रवाल महंत समर्थक महामंत्री नगर कांग्रेस कमेटी सक्ति ने इस नियुक्ति प्रक्रिया पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि नगर पालिका में अग्रवाल समाज से एक भी एल्डरमैन नहीं बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और समाज की घोर उपेक्षा है।
बड़ा वोट बैंक, फिर भी प्रतिनिधित्व शून्य
भुरु अमीर अग्रवाल ने कहा कि सक्ति नगर में अग्रवाल समाज एक बड़ा, संगठित और हमेशा से निर्णायक भूमिका निभाने वाला वर्ग रहा है। आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ इस क्षेत्र के चुनावों में समाज का वोट बैंक किसी भी दल की हार-जीत तय करता है। जब नगर की कुल आबादी और मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा इस समाज से आता है, तो स्थानीय निकाय में उनकी इस तरह अनदेखी करना समझ से परे है। राजनीति में हर बड़े वर्ग को सांगठनिक निर्णयों और सत्ता में उचित स्थान मिलना ही चाहिए।

0 टिप्पणियाँ