श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १२९ वीं महाआरती में पंडित दिनेश शर्मा सपरिवार हुए शामिल महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल... अधिवक्ता चितरंजय






नगर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की १२९ वीं महाआरती में पंडित दिनेश शर्मा (जांजगीर) ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के साथ इक्यावन दीपों की महाआरती हनुमान लला को अर्पित किया। 

इन पलों में पुजारी ओम प्रकाश वैष्णव ने पूजन_ आरती कराया तो वहीं नारायण प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा अमित तंबोली ने कार्यक्रम में फोटोग्राफी किया।

आज पंडित दिनेश शर्मा ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के द्वारा महाआरती में आमंत्रित करने के लिए साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आप हनुमान को साध लिए तब भगवान श्रीराम स्वमेव मिल जाते है। पंडित दिनेश आगे कहा कि हनुमान लला का आशीर्वाद हमेशा सबको मिलता रहे।

 उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि *महाआरती सनातन संस्कृति पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल है। 

आज सुबह का श्रृंगार माया ठाकुर तथा *शाम का श्रृंगार  अंकित अग्रवाल ने कराया एवं दीप प्रज्वलन श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की नारी शक्तियों ने किया । 

आज हनुमान जी को भोग प्रसाद यातायात थाना प्रभारी, पप्पू खर्रा, अमित तंबोली ने चढ़ाया व हनुमान जी का *सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव, सुनील, कल्याणी, अविनाश गबेल

तथा सुंदर काण्ड पाठ गीतेश पांडे, अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल एकांश बरेठ, सूर्य प्रताप सिंह, प्रांजल राजपूत, सतीश गबेल, पूजा बंजारा, ईश्वर राठौर की ओर से कराया गया। आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ने हनुमान परिवार के द्वारा   मंदिर के कार्यकर्ता   सुरेश देवांगन जन्मदिन को बधाई दिया तो वहीं युवा पत्रकार बजरंग अग्रवाल को सम्माननीय किया गया।

विदित हो कि श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चेनल पर किया जा रहा है, जिसका दर्शन लाभ चेनल को सबस्क्राइब कर आप प्राप्त कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689