सक्ती -स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित साहू संघ सक्ती परिक्षेत्र के चुनाव में योगेश साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया, जिसमें नगर की चार विभाजित इकाइयों के चुने गए पदाधिकारियों और पूर्व निर्वाचित परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान, राम अवतार साहू को उपाध्यक्ष, राजेंद्र साहू को संगठन सचिव, श्रीमती ललिता साहू को महिला उपाध्यक्ष और श्रीमती कविता साहू को महिला संगठन सचिव के पद पर भी निर्विरोध चुना गया।
चुनाव अधिकारियों में तहसील अध्यक्ष प्रकाश साहू, तहसील सचिव नेत्र साहू, बम्हनीडीह के अध्यक्ष रूपनारायण साहू, जिला महामंत्री सुखचरण साहू, वरिष्ठ सदस्य चेक राम साहू, डोड़की परिक्षेत्र के अध्यक्ष योगेंद्र साहू और रगजा के मेम साहू शामिल थे।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद, योगेश साहू ने सभी का सहयोग लेने और समाज के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। नई टीम के निर्विरोध चयन पर जिला अध्यक्ष डॉ. खिलावन साहू, सचिव डॉ. पूरन साहू, महामंत्री सुखचरण साहू सहित सभी जिला पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है।


0 टिप्पणियाँ