सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ति में बाराद्वार रोड पर स्थित होटल अभिलाषा के पास आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकान का संचालन शुरू किया गया है।
इस दुकान में ग्राहकों को हाई रेंज की उच्च क्वालिटी की मदिरा उपलब्ध रहेगी। इस प्रीमियम मदिरा दुकान के शुभारंभ से ग्राहकों की शिकायतों का समाधान होगा, जो अक्सर महंगे ब्रांड की शराब दुकानों में उपलब्ध नहीं होने की शिकायत करते थे।
सीएसएमसीएल द्वारा प्रीमियम मदिरा दुकान का संचालन किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों को अपने पसंदीदा ब्रांड की शराब आसानी से मिल सकेगी।



0 टिप्पणियाँ