सक्ति। प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व सक्ति के गुरुद्वारा सिंह सभा में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन में भाग लिया।
• धार्मिक आयोजन: दिन की शुरुआत सुखमनी साहिब पाठ, भजन-कीर्तन और गुरु वाणी के मधुर स्वरों से हुई। दोपहर में श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया गया।
• भव्य शोभायात्रा: शाम को नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सजे हुए रथों पर गुरु नानक देव जी के उपदेशों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में पंज प्यारे और निशान साहिब शामिल थे।
• स्वागत का सिलसिला: शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। अग्रसेन चौक पर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया
अस्पताल चौक में मुस्लिम समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी तैय्यब अली रिज़वी, महबूब खान,हाजी वाहेद खान,शम्स तमरेज खान,सोनू कुरैशी,अफरोज साबरी, अज़लाल खान, रज्जब अली,वसीम खान,आवेश कुरैशी, शैफी शेख़, रज्जाक खान, साबा खान,वारिस खान,फैजल खान, तैय्यब अंसारी,रज्जाक अली,आरिफ़ खान,कुकी ,अंशु और कॉफी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे ।
• कला प्रदर्शन: शोभायात्रा के दौरान गतका पार्टी के युवाओं ने तलवारबाजी, भाला और दंड युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
• संदेश और उपस्थिति: आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कृपलानी ने गुरु नानक देव जी के सेवा, समानता और भाईचारे के संदेश को आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। शोभायात्रा में एएसपी हरीश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ