*गणपति बप्पा मोरया जयकारे के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन ,विशाल भंडारा का हुआ आयोजन*

 



       सक्ती –समीपस्थ ग्राम सकरेली कलां में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से उल्लासमय वातावरण में मनाया गया।

  ग्राम के शांति चौक में बप्पा की भव्य प्रतिमा विराजित कर दस दिनों तक भक्ति-भाव से पूजा अर्चना की गई, तथा पूरे गांव की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की गई।

    अनंत चतुर्दशी को पूरे हर्षोल्लास के साथ विघ्नहर्ता बप्पा को बिदाई की गई। गांव के महिला पुरूष बच्चे सभी नाच गान के साथ बप्पा को गांव के मुख्य तालाब तक ले गये, जहां विधि विधान पूजा अर्चना के बाद अगले साल फिर आने आव्हान कर प्रतिमा विसर्जन किया गया।

    सायं ग्राम के शांति चौक में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689