मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभदा गोयल ने जेल शक्ति की निरीक्षण कर कैदियों की स्थिति का जायजा लिया!

  



03/09/25 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभदा गोयल ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और कैदियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जेल की साफ-सफाई, कैदियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण का उद्देश्य उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जेल में बंद बच्चों और अन्य कैदियों के सत्यापन एवं उनकी जरूरतों को समझना था।


CJM ने जेल परिसर का दौरा कर कैदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। स्वच्छता, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी कैदियों को कानून के अनुसार मानवीय सुविधाएँ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो।


     इस तरह उपजेल सक्ती के निरीक्षण और समीक्षा के जरिए प्रशासन ने जेल सुधार एवं कैदियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया उत्तर जल निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक श्री सतीश चंद्र भार्गव एवं समस्त जेल स्टाफ और कोर्ट स्टाफ प्रेम पटेल, संतकिशोर, पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689