*बिलासपुर में पं. अमृतलाल दुबे जन्म शताब्दी समारोह का हुआ भव्य आयोजन*

 


*डीइओ एवं कवयित्रीकुमुदिनी द्विवेदी एवं डॉ. रविन्द्र द्विवेदी को मिला साहित्य साधना सम्मा*। घरघोड़ा।प्रख्यात लोक साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रथम ईसुरी पुरस्कार से सम्मानित साहित्य साधक पं. अमृतलाल दुबे जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर साहित्य अकादमी , छत्तीसगढ़ (छत्तीसगढ़ शासन) एवं पं. अमृत लाल दुबे जन्म शताब्दी समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक राज्य स्तरीय संगोष्ठी, विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन संस्कार भवन, पुराना सरकंडा, बिलासपुर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती, कवयित्री, लेखिका, मंच संचालिका डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी एवं दंपति डॉ. रविन्द्र द्विवेदी शिक्षक, साहित्यकार, गीतकार एवं मंच संचालक को अनवरत साहित्य सेवा एवं सृजनशील योगदान के लिए मुख्य अतिथि श्री शरद शर्मा, सदस्य, साहित्य अकादमी, भारत सरकार, रायपुर; समारोह भूषण न्यायमूर्ति श्री चन्द्रभूषण वाजपेयी; अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग, कुलसचिव, ठाडे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार; शताब्दी समारोह के संयोजक डॉ. राघवेन्द्र दुबे; तथा शताब्दी विशेषांक के संपादक डॉ. विवेक तिवारी के करकमलों द्वारा कौशेय वस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं “साहित्य साधना सम्मान-पत्र” भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राज्यभर से वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, लेखिकाएँ एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। साहित्यिक वातावरण से परिपूर्ण इस आयोजन में ‘तुलसी के बिरवा जगाय’ जैसे कालजयी लोक साहित्य के सर्जक पं. अमृतलाल दुबे जी के अवदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी एवं डॉ. रविन्द्र द्विवेदी के सम्मान पर सक्ती जिले की सभी शैक्षणिक, साहित्यिक संस्थाओं सहित निराला साहित्य मंडल, चांपा के मुख्य संरक्षक पं. हरिहर प्रसाद तिवारी, अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पं. धीरेन्द्र बाजपेयी, डॉ. घनश्याम दुबे, घनश्याम शर्मा, अखिलेश ‘कोमल’ पाण्डेय, नागेन्द्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिभूषण सोनी; निराला साहित्य महिला मंडल, चांपा की अध्यक्ष डॉ. भारती शर्मा, सचिव संगीता अग्रवाल, मीरा मिहिर पत्की, डॉ. इन्दु साधवानी, रीतू तिवारी; अक्षर साहित्य समिति, महादेव महिला साहित्य समिति तथा जिले के अनेक साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने हर्ष और गौरव व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689