पूर्व मंत्री स्व. वेदराम की स्मृतियां आज भी लोगों के दिलों में जिंदा

 



संक्ती। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व कैबिनेट मंत्री अविभाजित मध्यप्रदेश शासन स्व. वेदराम जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी स्मृतियां आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई हैं। पुण्यतिथि के मौके पर बड़ी संख्या में लोग हर साल उन्हें नम आंखों से याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। गौरतलब हो कि स्व वेदराम जी का जन्म 25 नवंबर 1923 को वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिला के मालखरौदा में हुआ था। इनके माता का नाम श्रीमती गहीन बाई तथा पिता का नाम पंचराम था। इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई पास किया तो वही आगरा विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ले कानून की पढ़ाई भी पूरी की थी। बात करें इनके राजनीतिक जीवन की तो

1952 में पहली बार सारंगढ़ के विधायक बने तथा 1980 तक लगातार मालखरौदा क्षेत्र से विधायक के रुप में चुने जाते रहे। इस दौरान उन्हें पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र, पंडित श्यामाचरण शुक्ला तथा अर्जुन सिंह के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री भी बनाए गए। इस दौरान 1963 से 1967 तक जेल मंत्री तथा 1980 में वन मंत्री का दायित्व भी संभाला। इस कड़ी में 1972 से 1977 तक प्रकाश चन्द्र सेठी के मुख्यमंत्रित्व काल में जेल सुधार? आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे। इतना ही इन्हें भारत सरकार ने

भारत-रूस मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपा था। इनकी विशिष्ट उपलब्धियों की बात करें तो साल 1966 में मालखरौदा को विकासखंड का दर्जा दिलाना, सक्ती जिले में वन प्रशिक्षण विद्यालय की स्थापना इनके समय में ही हुई थी। वर्तमान में इनकी राजनीतिक विरासत इनके सुपुत्र हर्षवर्धन आगे बढ़ा रहे हैं। जो पूर्व में अंत्य व्यवसायी वित्त निगम के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) रह चुके हैं वहीं वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे स्व अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ-साथ सक्ती जिले के विशेष दायित्व भी संभाले हुए थे। वहीं वर्तमान में कांग्रेस में शामिल होकर अपनी सेवा दे रहे है रविवार 6 अगस्त स्व. वेदराम जी के पुण्य तिथि पर उनके छोटे पौत्र यशराज शास्त्री द्वारा मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण किया गया।

इस अवसर जी आर प्रधान, कवि सरण वर्मा,डॉ बी डी जांगड़े प्राचार्य वेदराम कॉलेज मालखरौदा,रंजीत सिंह अजगल्ले सरपंच मालखरौदा, कवि वर्मा जनपद अध्यक्ष मालखरौदा दाताराम अजगल्ले, सुरेश अजगल्ले रामदास अजगल्ले,बबलू अजगल्ले,संतोष अजगल्ले,,बसंत अजगल्ले,विजय लॉरेंस,कुसुम लता अजगल्ले, पुष्पा अजगल्ले, कैलाशा अजगल्ले,नेहा भारद्वाज,धनीराम सोनवाने,मोहन मणि जाटवर,जी आर प्रधान, विक्की केेंवट,नरेंद्र भारद्वाज, राजेन्द्र खांडे,दीपक मीरी,अरविंद उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689