जे. बी. डी. ए. व्ही. हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती में राखी उत्सव हर्ष और उमंग के बीच धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर एकता, प्रेम और संस्कार का संदेश दिया, जबकि रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया।
इस अवसर पर डायरेक्टर श्री अनिल दरयानी, जूनियर डायरेक्टर श्री अंकित दरयानी एवं प्रिंसिपल श्री राम नारायणन धीवर ने विद्यार्थियों को राखी पर्व के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह त्योहार सुरक्षा, विश्वास और बंधुत्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी को सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और अंत में सभी ने सामाजिक एकता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया


0 टिप्पणियाँ