सक्ती, 11 अगस्त 2025 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के दिशा निर्देशन में जिले में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सभी के मन में सम्मान में वृध्दि हो। इसी क्रम में आज जैजैपुर विकासखण्ड के लालमाटी, देवरघटा, बोईरडीह, अमोदा, परसदा, गुजियांबोड़, मुक्ता बोड़सरा, बरेकेलकला, गुडरूकला सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के गांव, गलियों, शासकीय भवनो आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जनपद पंचायत जैजैपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वर्षा रानी चिकनजुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार आज जनपद पंचायत जैजैपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतो में सरपंच, पंच, ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गाे, महिलाओं सहित अन्य सभी लोगो की उपस्थिति में पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि भारत की आजादी और एकता का सबसे बड़ा प्रतीक हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है। यह राष्ट्रपे्रम, हमारी आजादी, बलिदान और एकजुटता की पहचान है।

0 टिप्पणियाँ