*जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित*





                        सक्ती, 27 जून 2025// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले मे पिछली परामर्शदात्री समिति की बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना की समीक्षा, जिले में बैंकिंग गतिविधियों, वास्तविक बकाया ऋण राशि एवं राष्ट्रीय मापदंड (ऋण जमा अनुपात), वार्षिक साख योजना वर्ष 2024-25 अंतर्गत लक्ष्य एवं प्रगति पर चर्चा, लघु उद्योग एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रत्यक्ष कृषि ऋण, शासकीय योजनान्तर्गत ऋण वितरण की समीक्षा, किसानों की आय में वृद्धि करने हेतु चर्चा, वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुए फसल बीमा का विवरण, वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान 1 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 के अंतर्गत शिविर आयोजन के लिए विभाग एन.आर.एल.एम. एवं बैंको को शिविर करने के लिए निर्देशित किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन,, आरबीआई एलडीओ श्री नवीन तिवारी, डी.डी.एम. नाबार्ड श्री जगदीश एस गायकवाड, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री मनोज कुमार वर्मा, एवं संबंधित अधिकारी एवं जिले के विभिन्न बैंकों में कार्यरत शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689