स्कूली बच्चों की सुरक्षा हेतु पुलिस ने किया सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ



आज दिनांक 15 जून 2025 को, ज़िले में स्कूलों के पुनः प्रारंभ होने के अवसर पर, ज़िला पुलिस द्वारा एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का क्रियान्वयन किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले निजी वाहनों (वैन/ऑटो आदि) में हो रही सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चों की ओवरलोडिंग पर रोक लगाना है।

👉 अभियान के तहत:

 • ज़िले के प्रमुख निजी स्कूलों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

 • वाहन चालकों को चेतावनी दी गई एवं उन्हें बच्चों की सुरक्षा के प्रति ज़िम्मेदार होने का संदेश दिया गया।

 • सभी वैन/ऑटो में चेतावनी संबंधी पेम्फलेट चस्पा किए गए।

 • आगामी 7 दिन तक (22 जून तक) यह अभियान जागरूकता व समझाइश के रूप में चलेगा।

📍 23 जून 2025 से, सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने वाले वाहनों पर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन, वाहन जब्ती और अन्य दंडात्मक उपाय सम्मिलित हैं।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कहा कि “बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ओवरलोडिंग जैसे खतरनाक प्रवृत्तियों पर सख़्ती से रोक लगाई जाएगी और प्रत्येक स्कूल एवं वाहन संचालक को इसका पालन सुनिश्चित करना होगा।”

🔹 ज़िला पुलिस सभी अभिभावकों से भी अपील करती है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे केवल मान्य, सुरक्षित और उचित वाहन से ही स्कूल जाएँ।

सक्ती पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689