12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही



श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा श्रीमती अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 22.06.2025 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति पिट्ठू बैग के अंदर अवैध कच्ची महुआ शराब रख कर ग्राम मेढ़ापाली से सरहदी ग्राम लटेसरा की ओर पगडंडी रास्ते से ग्राम लटेसरा जा रहा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी गजेन्द्र सोने पिता सुरित सोने उम्र 35 वर्ष साकिन मे मेढ़ापाली थाना डभरा के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 22.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्र आर 34 उमा शंकर सिदार , आर मधु सिदार, दिलदार निराला का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689