थाना जैजैपुर जिला सक्ती अवैध शराब पर कारवाही



 थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रापुसे) , अणुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर (रापुसे) द्वारा अवैध शराब परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश के परिपालन में दो अलग अलग जगहो पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 25/05/2025 को मुखबीर सूचना पर (1) धनशाय आदित्य पिता जेठू राम आदित्य उम्र 35 साल निवासी ओरेकेरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ.ग. द्वारा अपने घर के सामने गली मेंअवैध रूप से शराब बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी के कब्जे से 01 पीले रंग की पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन के अंदर भरी हुई 05 लीटर कच्ची महुआ शराब व 01 लीटर छमता वाली प्लास्टिक बॉटल मे भरी 01 लीटर कच्ची महुवा शराब कुल 06 लीटर कच्ची महुवा शराब कीमती 600/रु व (2) आरोपी नरेंद्र कुमार पिता अभेराम उम्र 40 साल साकिन खरवानी के कब्जे से 03 पीले रंग के पांच-पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन के अंदर भरी हुई करीबन 15 लीटर कच्ची महुआ शराब महुआ कीमती 1500/ रु को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। उक्त दोनो आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 34h(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 111/2025, 112/2025 धारा 34 (2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। एवं आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही मे स उ नि राधेश्याम राठौर, प्र. आर. 08, आर. 276,294,295,234,219 का विशेष योगदान रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689