सक्ती जिले के ग्राम सर्वानी में शॉर्ट सर्किट के कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट: घर में लगी भयंकर आग, 10 घायल



 सक्ती जिले के ग्राम  सर्वानी  में एक खतरनाक हादसे ने सनसनी फैला दी। यमुना शंकर साहू के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण गैस सिलेंडर फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे में लगभग 10 लोग घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। घायल लोगों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर हालत में घायलों को रायगढ़ और रायपुर रेफर किया गया है।

घर की चपेट में आने से आसपास का क्षेत्र धुएं और आग की लपटों से घिर गया था। घर के सदस्य सुरक्षा की वजह से सुरक्षित हैं, लेकिन घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

 प्रारंभिक जानकारी शॉर्ट सर्किट को ही हादसे का कारण माना जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने और बिजली उपकरणों की सही देखरेख का आग्रह किया है। हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689