52 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार डभरा पुलिस की कार्यवाही



श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 16. 04.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मुलायम यादव के द्वारा अपने घर के कोलाबाडी में अधिक मात्रा में हाथ भट्टी से बना कच्ची महुआ शराब रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी मुलायम यादव पिता भाकुलाल यादव उम्र 32 वर्ष साकिन मेढापाली के कब्जे से 52 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 118/2025 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 16.04.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में प्र. आर. हेमंत राठौर, आरक्षक मिरीश साहू, एकेश्वर चन्द्रा, सुरज सिदार, का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689