सक्ती स्थानीय जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती, में 08 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अस अवसर पर प्राचार्य महोदया डॉ. शालू पाहवा द्वारा सभी महिला प्राध्यापको को पुष्प एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वही प्राध्यापको द्वारा प्राचार्य महोदया को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी। प्राचार्य ने कहा कि नारी, प्रकृति, शक्ति, ममत्ता एवं तपस्या जैसे शब्दो से अलंकृत है। देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान रहा है। महिलाये घर एवं बाहर में हर तरह की भूमिका निभाती है। अतः आज पुरे विश्व भर में समाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विभिन्न क्षेत्रो में सफलता के लिए सम्मानित किया जाता है।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त महिला प्राध्यापक अति उत्साह के साथ उपस्थित रहें।

0 टिप्पणियाँ