ग्राम गढ़गोढ़ी में छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी का हुआ आयोजन




छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 2025 में ग्राम पंचायत गढ़गोढ़ी में समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री राजा धर्मेंद्र सिंह जी पहुंचे ग्राम वासियों के द्वारा  जोरदार से स्वागत किया गया और ग्रामवासी राजा साहब को अपने पास देख कर बहुत खुशी और उत्साह जाहिर किए और बहुत शानदार एवं से से स्वागत किया  राजा धर्मेंद्र सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों का उत्सहा वर्धन करते हुए कहा कि जीवन भी एक खेल की तरह है जिसमें खिलाड़ी जीत हासिल करने के लिए अत्यंत प्रयास करता है मेहनत करता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पुरजोर कोशिश करता है जब खिलाड़ी खेल खेलता है तो उसको सिर्फ जीत ही दिखाई देती है लेकिन एक ऐसा समय आता है कि खेल जीते जीते खिलाड़ी हार जाता है और हारते हारते खिलाड़ी खेल जीत जाता है वैसे ही जीवन  में अच्छे बुरे समय आते और जाते हैं पर धैर्य रखकर मेहनत करके आगे बढ़ना है। जीवन खेल की तरह है कभी हमको लगता है कि अच्छा वक्त आ रहा है अचानक समय यू मोड़ लेता है और खेल बिगड़ जाता है लेकिन हमें कभी हार नहीं मानना चाहिए, प्रयास करके अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए और मां माहामाया दाई की आशीर्वाद से सब सही ठीक हो जाता हैं। कार्यक्रम में श्रीमती राजेश्वरी आनंद गोड़ जनपद सदस्य गढ़गोढ़ी,श्री गोविंद सिद्धार्थ जी श्री भूपेंद्र देव जी सरपंच अमलडीहा , बसंत गोढ पूर्व सरपंच , रतिराम सिदार ,दामोदर जयसवाल जी, सीताराम सिदार,श्री अरविंद केवट जी श्री देवेंद्र कुमार सिदार जी श्री कौशल पटेल जी श्री शिव सिदार सरपंच गढ़गोढ़ी जी सौरभ सिंघल जी सनत धीवर जी  और बड़ी संख्या में ग्रामवासी  उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689