भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निकाय चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोप में नगर पंचायत अड़भार के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक राम रात्रे, नगर पालिका शक्ति के वार्ड क्रमांक 2 से श्रीमती पुष्पेंद्र कसेरा, नगर पंचायत जैजैपुर वार्ड क्रमांक 3 राजकुमार यादव, नगर पंचायत अड़भार से वार्ड क्रमांक 6श्रीमती पूर्णिमा देवांगन, वार्ड क्रमांक 11 श्रीमती सेवती बाई साहू , वार्ड क्रमांक 15 से भुवनेश्वर लहरें, नगर पंचायत चंद्रपुर के वार्ड क्रमांक 9 से अनसूईया देवांगन इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष शक्ति टिकेश्वर सिंह गबेल ने बताया की पार्टी की अनुशासनात्मक आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्य की गई!
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा, "पार्टी की अनुशासनात्मक आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।"
निष्कासित कार्यकर्ताओं की
पार्टी ने यह निर्णय लेते हुए एक स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासन और पार्टी की नीतियों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा इस निर्णय के माध्यम से एकजुटता और समर्पण को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

0 टिप्पणियाँ