राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी के लिए 18 को होने वाला ट्रायल अब 20जनवरी को

 


सक्ती... रायगढ़ में 28/01/2025 से 30/01/2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप के लिए सक्ती जिले की टीम ट्रायल 18 जनवरी 2025 को क्रान्तिकुमार कॉलेज मैदान जेठा में आयोजित होने वाला था । कल 18 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय का जेठा मैदान में भूमि पूजन, लोकार्पण कार्यक्रम है। अतएव कल होने वाला ट्रायल अब 20 जनवरी सोमवार को दोपहर 12 बजे से रखा गया है। उक्त जानकारी जिला कबड्डी संघ के मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689