*जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का नंदेली भांठा मैदान सक्ती में 29 नवम्बर को होगा आयोजन*



       सक्ती, 25 नवम्बर 2024// संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी विकासखण्ड में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों, दल को सूचित किया गया है कि जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवम्बर 2024 को नंदेली भांठा मैदान सक्ती में आयोजित किया गया है। इसके लिए विकासखण्ड स्तर पर विजेता प्रतिभागियों, दल को सुबह 9 बजे नंदेली भांठा मैदान सक्ती में उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। 

        जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत खो-खो, हॉंकी, बैडमिंटन, बालीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबॉल,  वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी, एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक खेलों का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत दो आयु वर्ग 9-18 वर्ष तक एवं 18-35 वर्ष तक में महिला खिलाडियों को भाग लेने की पात्रता निर्धारित की गई है l विकासखण्ड स्तर में उपरोक्त दोनों आयुवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी, दल को जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता है। प्रत्येक स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र मे की जावेगी। विकासखण्ड स्तर के विजेता दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उनके पंजीयन प्रपत्र आगे की प्रतियोगिता के लिये अग्रेषित किये गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689