भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के जन्मदिवस, जनजातीय गौरव दिवस 2024 के अवसर पर जिला सक्ती के कलेक्ट्रेट परिसर में आदिम जनजाति कल्याण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।




प्रदर्शन का उद्देश्य जन सामान्य को जनजातियों के परम्पराओं और भावनाओं को प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा  भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करके किया गया। इसके बाद सभी अधिकारियों के  द्वारा  पंडाल में लगे प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया गया जिसमें आदिम जनजाति विभाग के द्वारा  सहायक आयुक्त स्वपनीता सिंह , डिप्टी कलेक्टर विश्वास जी के निर्देशन में तथा मयंक चन्द्रा, प्रधान पाठक,विजय जगत मंडल निरीक्षक और सुनील जगत एवं अधीक्षकों के सहयोग से आदिवासीआश्रम शाला मसनिया खुर्द के प्रधान पाठक शैल कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में, शिक्षक महेन्द्र कुमार चन्द्रा,प्रेमलाल किशन और छात्र प्रियाग सिदार एवं कुनाल सिदार द्वारा विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक सिद्धांतों को बहुत सहजता के साथ छोटे छोटे मजेदार विज्ञान को प्रयोग के साथ प्रदर्शित किया गया, साथ ही आदिवासियों के तौर तरीकों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। यह पंडाल पैरा और धान के बालियों से सजा हुआ आदिवासी परंपरा के घर को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित कर रहा था।विभाग की जानकारी के साथ अतिथियों ने भी विज्ञान के बेसिक जानकारी की प्रयोग  देखे। 

प्रस्तुति को देखने के लिए जन सामान्य की भी भीड़ लगी थी,  विज्ञान के चमत्कार को देखकर पालकों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने खूब सराहाना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689